बिहार में पेट्रोल की कीमत शतक के करीब पहुंची और डीजल भी पीछे-पीछे, 2021 में अब तक 22 बार बढ़े दाम
पटना
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फरवरी में गुरुवार को लगातार दसवीं बार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ। बीते दस दिनों में पेट्रोल के दाम में 2.21 रुपये और डीजल के दाम में 2.58 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
लगातार बढ़ रहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम पटनावासियों को परेशान कर रखा है। दो पहिया गाड़ी चलाने वाले मध्यवर्ग के लोग, व्यावसायिक गाड़ियों के संचालक और ट्रक ऑपरेटरों को पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमतों से बजट बिगड़ने लगा है। वर्ष 2021 में अब तक 22 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ चुकी है।
बढ़ गया है ट्रक का भाड़ा :
ट्रक संचालकों का कहना है कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम से ट्रकों का संचालन लागत निकालना मुश्किल हो गया है। ट्रक संचालक धनंजय कुमार कहते हैं कि लागत को पूरा करने के लिए सौ किलोमीटर में सौ रुपये प्रति टन माल भाड़ा बढ़ाया गया है। मतलब अब एक रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर मालभाड़ा में बढ़ोतरी की गई है।

पाठको की राय